फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against nine for sexually abusing mother and daughter

Jaunpur News: मां-बेटी के साथ अश्लील हरकत करने पर नौ के खिलाफ केस

Sun, 16 Jun 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Case against nine for sexually abusing mother and daughter
पंवारा पुलिस ने मां-बेटी के साथ गलत हरकत करने, तोड़फोड़ करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने नौ नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पंवारा थाना क्षेत्र के मुंड़ाव गांव निवासी पीड़िता मालती देवी पत्नी राम प्रकाश सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 जून 2024 की शाम लगभग सवा सात बजे खेत में शौच के लिए गई थी। कुछ दूरी पर पहले से ही गांव के शिव प्रकाश, रविन्द्र कुमार, समरजीत, राम अजोर और राम आजाद ने मेरी और मेरी बेटी का हाथ पकड़कर भूमि पर गिरा दिए। तथा गलत मंशा के साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। बेटी के कपड़े फट गए। दोनों शोर मचाते हुए किसी तरह जान बचाकर अपने घर की तरफ भागे। भागते समय मेरे घर के पास ही कुछ लोगों ने मुझे पकड़कर मेरी पिटाई कर दी। मां-बेटी भागते हुए दूसरे गांव सेमरी पहुंच गई। भागने के बाद सभी लोगों ने मेरे घर पर धावा बोलते हुए हैंडपंप तोड़ दिया, पशुशाला की दीवार को गिरा दिया। थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं पीड़िता की तहरीर के आधार पर नौ नामजद तथा चार अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed