फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against 14 who attacked Tehsildar, two arrested

तहसीलदार पर हमला करने वाले 14 के खिलाफ केस, दो गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case against 14 who attacked Tehsildar, two arrested
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के ग्राम रामपुर भोड़ी गांव में शनिवार की शाम को रजिस्ट्री की भूमि पर न्यायालय के आदेश पर कब्जा दिलाने गए तहसीलदार संतोष सोनकर और अन्य लोगों के साथ बदसलूकी करने व काम में बाधा डालने वाले 14 लोगों के खिलाफ तहसीलदार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिसमें से पुलिस ने दो को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को नायब तहसीलदार, राजस्वकर्मी व पुलिस बल के साथ रामपुर भोड़ी गांव मे राजमणि यादव को जमीन पर कब्जा दिलाने गए थे। जैसे ही कब्जे की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी लोगों ने गोलबंद होकर तहसीलदार ,राजस्वकर्मियो के ऊपर मशाल बनाकर फेंक दिया जिससे तहसीलदार सन्तोष सोनकर की कोट जल गई। उसके बाद लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जिसमें राजमणि (55) व पुत्र आशीष (25) घायल हो गए। राजस्वकर्मियो को भी हल्की चोट आई थी। तहसीलदार ने काफी मशक्कत के बाद राजमणि यादव को कब्जा दिला दिया। रात मे तहसीलदार ने थाने मे तहरीर दे दी थी। तहसीलदार संतोष सोनकर की तहरीर पर मुंगरा पुलिस ने रामपुर भोड़ी निवासी रमाशंकर ,फूलचंद्र ,अजीत कुमार ,गुलाब, रामदुलार ,उमाशंकर,विनोद , मोना पत्नी राजकुमार ,पुष्पा पत्नी अजीत ,गिरजा शंकर, सुशील, जयशंकर, शांति देवी पत्नी विजय बहादुर, दिनेश ,राजपति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी रमाशंकर व उमाशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed