फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against 12 people including the operator of Satyam Guest House, gambling game was going on; 11 phones

जौनपुर में छापा: सत्यम गेस्ट हाउस के संचालक समेत 12 लोगों पर केस, चल रहा था जुए का खेल; 11 फोन और कैश बरामद

Sat, 11 Nov 2023 03:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 11 Nov 2023 03:56 PM IST
सार

पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात में भंडारी चोकी प्रभारी ताड़केश्वर राय अपनी टीम के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि सुतहट्टी तिराहे के पास स्थित सत्यम गेस्ट हाउस में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

विज्ञापन
Case against 12 people including the operator of Satyam Guest House, gambling game was going on; 11 phones
जौनपुर में छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से छापेमारी की खबर आ रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के भंडारी पुलिस चौकी इलाके में स्थित सत्यम गेस्ट हाउस में चल रहे जुए के खेल का पुलिस से फंडाफोड़ किया है। मुखबीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से 11 जुआरियों को पकड़ लिया। मौके से दो लाख चार सौ रुपये नकदी बरामद किया गया। आरोपियों के जेब से 1600 रुपये और 11 मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में गेस्ट हाउस के मालिक सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात में भंडारी चोकी प्रभारी ताड़केश्वर राय अपनी टीम के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि सुतहट्टी तिराहे के पास स्थित सत्यम गेस्ट हाउस में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा की कार्रवाई की तो दूसरे फ्लोर पर दरवाजा बंद करके जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो वहां से आरोपी भागने लगे। पुलिस ने सभी को दबोच लिया। मौके से तीन गड्डी तास की पत्तियां भी बरामद की गईं। 
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

जुआ खेलने के मामले में रिंटू गुप्ता, सुरेंद्र विक्रमराय, संतलाल निषाद, दीपक मिश्रा, योगेंद्र विक्रम सिंह, शुभम गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, मनीष सिंह, बच्ची सोनी, सुशील यादव, मो. रइशव सत्यम गेस्ट हाउस के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed