फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Car collides with truck, 5 devotees injured

Jaunpur News: ट्रक से टकराई कार, 5 श्रद्धालु घायल

Sat, 01 Feb 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck, 5 devotees injured
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज रोड स्थित एनपीएस पब्लिक स्कूल के समीप शुक्रवार की भोर में खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई। इससे चालक सहित पांच लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान कर कार सवार गोरखपुर वापस जा रहे थे। जैसे ही उक्त स्थल पर पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे वाहन से बचने के लिए चालक कार लेकर दायीं तरफ भागा। सड़क किनारे खड़े ट्रक से जाकर जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक गोरखपुर जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी कन्हैया कुमार राय, सोनम पांडेय, संदीप, शिवम, दिलीप घायल हो गये। सभी ने निजी चिकित्सालयों में इलाज कराया। दो घंटे बाद दूसरे वाहन से लोग अपने गंतव्य को रवाना हुए। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि सभी को मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन

अनियंत्रित कार छप्पर में घुसी मां-बेटी घायल : सुइथाकलां। सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में शुक्रवार देर शाम एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे छप्पर में घुस गई। इससे छप्पर के अंदर बैठी मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से शाहगंज अस्पताल भेजवाया। बाजार में प्रभु गिरी छप्पर डालकर रहते हैं। देर शाम को वह बाजार में सब्जी लेने गए थे। छप्पर में उनकी पत्नी लक्ष्मी व पुत्री साक्षी थे। इसी बीच एक कार बैक होते समय अनियंत्रित होकर छप्पर में घुस गई। जिससे वहां बैठी बेटी साक्षी और मां सीमा उसके नीचे आ गई। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया। इस बीच मौके का लाभ उठाकर कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed