{"_id":"68223cc6b9f40a0b61052109","slug":"capacity-of-transformers-of-40-villages-will-be-increased-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-134153-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 40 गांवों के ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ाई जाएगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 40 गांवों के ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ाई जाएगी क्षमता
विज्ञापन
जौनपुर। गर्मी के दिनों में विद्युत उपकेंद्रों पर बढ़ने वाले ओवरलोड, लो वोल्टेज तथा ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए सपा सांसद ने बिजली निगम को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने जिले के 40 गांव में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव दिया है। इससे आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने और स्पार्किंग के कारण हो रही आगजनी की घटनाओं में कमी आएगी। इससे पावर हाउस का बोझ कम होगा और क्षेत्र को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने दिसंबर 2024 व जनवरी 2025 में विद्युत निगम को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव मिलते ही ट्रांसफॉर्मर लगने का काम शुरू हो जायेगा। इससे सिकरारा के 8, बक्शा के 14, सोंधी के 7, मुंगराबादशाहपुर के करौर, खुटहन के 6, बदलापुर के 3 व मछलीशहर के सरायबीका गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगी। ट्रांसफॉर्मर लगने से सिकरारा, बक्शा, खेतासराय के बादशाही व अहिरो परशुरामपुर, मुंगराबादशाहपुर के मुंगरा व उंकनी और बदलापुर के मछलीगांव आदि फीडरों पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार कम होगा। सांसद ने 10 केवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर को 25 केवीए, 25 केवीए को 63 केवीए तथा 63 केवीए को 100 केवीए की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव दिया है। पावर हाउस की क्षमता बढ़ने से एबी केबल जलने की संभावनाएं कम होंगी। इससे प्रत्येक लाइन के उच्चतम भार में घटोतरी होगी जिससे होने वाली रोस्टिंग की समस्या दूर होगी। उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ मिलेंगे। आम जनमानस को विद्युत आपूर्ति बाधित होने से होने वाली समस्या दूर होगी। इससे न केवल अन्य विभाग बल्कि किसानों को भारी राहत मिलेगी बल्कि समय से फसलों की सिंचाई होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। किसानों को इंजन या अन्य सिंचाई के साधनों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। इससे आर्थिक बोझ कम होगा और लागत में कमी आयेगी।
यह क्षेत्रवासियों व किसानों को राहत मिलेगी। क्षमता वृद्धि से न सिर्फ ट्रिपिंग आदि की समस्या दूर होगी बल्कि ओवरलोडिंग से भी निजात मिलेगी। - बाबू सिंह कुशवाहा, सपा सांसद, जौनपुर।
विज्ञापन
यह क्षेत्रवासियों व किसानों को राहत मिलेगी। क्षमता वृद्धि से न सिर्फ ट्रिपिंग आदि की समस्या दूर होगी बल्कि ओवरलोडिंग से भी निजात मिलेगी। - बाबू सिंह कुशवाहा, सपा सांसद, जौनपुर।
विज्ञापन