फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ???, ???????, ????? ???? ?????? ?? ??? ???? ??? Cannon, Trishul, candidates with guns jumped in the election battle

तोप, त्रिशुल, बंदूक लेकर चुनावी रण में कूदे प्रत्याशी

Wed, 07 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
???, ???????, ????? ???? ?????? ?? ??? ???? ???                                                                                          Cannon, Trishul, candidates with guns jumped in the election battle
कलेक्ट्रेट में सिम्बल लेने के लिए उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पंचायत चुनाव में सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने भले ही अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक लगा रही हो, लेकिन प्रत्याशी इन्हीं चुनाव निशानों पर वोट मांगेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी समर में शेष बचे उम्मीदवारों को बुधवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। किसी को तोप, त्रिशुल, बंदूक मिला है तो किसी रिक्शा, कार और गले का हार दिया गया है। चुनाव निशान मिलते ही प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार में जुट गए हैं। पहले चरण में 15 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 3-4 अप्रैल को नामांकन हुआ था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद बुधवार को नाम वापसी हुई। चुनाव मैदान में शेष बचे प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया है। आयोग ने इस बार प्रधान पद के लिए 75, बीडीसी सदस्य पद के लिए 36 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 53 चुनाव चिह्नों का विकल्प दिया था। प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने के दौरान भी अपने पसंद के चुनाव चिह्न दर्शाने का विकल्प था। नाम वापसी के बाद अवशेष प्रत्याशियों की सूची प्रपत्र 13 में हिंदी वर्णमाला के अक्षरों के क्रम में तैयार कर चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। आवंटित चुनाव चिह्न का प्रतीक भी उम्मीदवारों को उपलब्ध कराया गया। चुनाव निशान मिलते ही प्रत्याशी सीधे प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के पास पहुंचे। पहले से तैयार प्रारुप पर नाम मुद्रित कराते हुए पोस्टर, हैंडबिल का आर्डर दिया और सीधे गांवों की ओर कूच कर गए। कई दुकानदारों ने तो ब्लाक और कलेक्ट्रेट के बाहर पहले से ही दुकान सजा रखी थी, ताकि प्रत्याशियों को कहीं भटकना न पड़े।
विज्ञापन

---
इन पदों पर आवंटित हुए यह निशान
प्रधान पद के उम्मीदवारों को आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा, डमरु, नल, तंबू, बंदूक, पेंसिल, फरसा, ब्रश, ब्लैक बोर्ड, तोप, त्रिशुल, अनाज ओसाता किसान, टोकरी, ड्रम, इमली, कैमरा, कार, कोट आदि चुनाव निशान दिए गए। बीडीसी सदस्य पद के लिए नारियल, पानी का जहाज, फ्रॉक, शहनाई, सरौता, आटा चक्की, तलवार, अंगूठी, अग्निशमन वाहन आदि और जिला पंचायत के लिए आरी, उगता सूरज, कप प्लेट, कमल दवात, केतली, कैंची, गमला, चश्मा, छड़ी, गिटार, छाता, ट्रैक्टर, झोपड़ी आदि चुनाव निशान आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

----
मतपत्र पर नहीं होगा नाम
पंचायत चुनाव में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह मतपत्रों पर प्रत्याशियों का नाम नहीं होता। उनकी पहचान सिर्फ चुनाव निशान से ही होगी। लिहाजा प्रत्याशियों को अगले सात दिनों के अंदर हर मतदाता तक पहुंचकर अपना चुनाव निशान बताने की चुनौती है। युद्धस्तर पर वह इस कार्य में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed