{"_id":"607732388ebc3ed3a3409ce1","slug":"candidates-continued-to-help-voters-till-the-last-moment-jaunpur-news-vns584975511","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम समय तक वोटरों को साधते रहे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम समय तक वोटरों को साधते रहे उम्मीदवार
विज्ञापन
जौनपुर। मतदान से ठीक पहले मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। हर घर के एक-एक वोट साधने के लिए वह जुगत लगाते रहे। जाति-बिरादरी के मठाधीशों की शरण में पहुंचकर उन्हें मनाने और आशीर्वाद पाने की होड़ मची रही। रात भर प्रत्याशी और उनके करीबी भागदौड़ करते रहे।
मंगलवार की शाम 6 बजे प्रचार थमने के बाद से ही गांवों में प्रत्याशी पैदल भ्रमण में जुटे हुए हैं। नाइट कर्फ्यू के कारण भले ही प्रशासन ने रात नौ बजे के बाद प्रचार पर अंकुश लगा रखा हो, मगर प्रत्याशी पूरी रात दौड़भाग करने से नहीं चूके। अंतिम समय की यह मेहनत ही उनके लिए कारगर रहेगी। इसे भलीभांति समझने वाले प्रत्याशी जीजान लगाकर मतदाताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश करते रहे। गांवों में जाति-बिरादरी पर खास पकड़ रखने वालों को अपने साथ लाने की प्रत्याशियों में खींचतान मची रही। वह कई-कई बार उनकी परिक्रमा लगा रहे थे। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी इन लोगों ने अपने पत्ते नहीं खोले। वह सबको अपना आशीर्वाद देने की बात कहते रहे। बुधवार की रात भी यह क्रम जारी रहा। प्रत्याशियों का पूरा ध्यान अब अपने खेमे के मतदाताओं को घरों से निकालकर सकुशल वोट डलवाने पर है। इसके लिए उन्होंने तेज-तर्रार चेहरों का चयन कर जिम्मेदारी दी है। बूथों पर ऐसे ही एजेंट बनाए गए हैं, जो गांव के अधिकांश व्यक्तियों को पहचानता हो और किसी भी गड़बड़ी पर जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठा सके।
आज बंद रहेंगे बाजार
जौनपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर 15 अप्रैल को जिले के सभी कस्बों के बाजार बंद रहेंगे। नगरीय क्षेत्र में भी यह आदेश लागू रहेगा। सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जहां साप्ताहिक बंदी का दिन नहीं है, वहां भी मतदान दिवस को बंदी का दिन माना जाएगा। सभी कारखानों में सेवायोजक मत डालने के लिए कर्मचारियों को सवेतन अवकाश देंगे।