फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Campaign has been going on for 22 days, not a single enrollment has taken place in 103 schools, notice issued

Jaunpur News: 22 दिन से चल रहा अभियान, 103 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी नामांकन, नोटिस

Thu, 23 Apr 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Campaign has been going on for 22 days, not a single enrollment has taken place in 103 schools, notice issued
जनपद में परिषदीय विद्यालयों की बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। 22 दिनों में 103 विद्यालयों में एक भी नए छात्र का प्रवेश नहीं हुआ है। मामले को को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में भी नए छात्रों का प्रवेश नहीं होने पर विद्यालय के पूरे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कुल 2807 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। चालू सत्र में 50 हजार नए छात्रों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। कई स्कूलों में नए बच्चों का नामांकन शून्य है। जिले के एक भी नए छात्र का नामांकन न करने वाले 103 परिषदीय विद्यालयों में सबसे अधिक 17 विद्यालय मड़ियाहूं ब्लाॅक के हैं। शाहगंज ब्लाॅक के 16, सिरकोनी के 11, सुईथाकला ब्लाॅक के 10, सिकरारा के 8, रामनगर के 7, करंजाकला के 6, बरसठी, डोभी, खुटहन, मछलीशहर और सुजानगंज के 4-4 विद्यालय शामिल हैं। इसी प्रकार महराजगंज व रामपुर ब्लाॅक के 2-2 विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

--डॉ. गोरखनाथ पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने बताया कि नामांकन बढ़ाने के लिए हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की गई है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में केवल 103 ऐसे विद्यालय हैं, जहां नया नामांकन नहीं हुआ है। शून्य नामांकन वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है। दो दिन में प्रगति ठीक नहीं होती है तो पूरे स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed