फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Called the young man from home by phone, beat him to death with sticks

फोन कर युवक को घर से बुलाया, लाठियों से पीटकर मार डाला

Sun, 13 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Called the young man from home by phone, beat him to death with sticks
सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामनाथ हटिया गांव में शनिवार की रात ननिहाल में रह रहे युवक की मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। चार दिन पहले बच्चों को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। नाना की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के अंगराह गांव निवासी सैफ अली (19) बचपन में ही पिता की मौत के बाद से ननिहाल में रहते थे। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद फौज में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे थे। चार दिन पहले गांव में छोटे बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसे लेकर बड़ों के बीच भी मारपीट हो गई। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप से मामले में सुलह हो गई थी। शनिवार को देर शाम सैफ के मोबाइल पर फोन कर कुछ लोगों ने सड़क पर बुलाया। लोहिंदा मार्ग पर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद हमलावरों से उनकी लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। घायल सैफ को लहूलुहान छोड़कर हमलावर फरार हो गए। काफी देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो आनन-फानन घायल को लेकर महराजगंज के निजी चिकित्सक के पास गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन उन्हें प्रयागराज ले जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सुजानगंज एसओ मनोज कुमार के मुताबिक मृतक के नाना यूनुस की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने पिछले दिनों हुए विवाद को ही हत्या का कारण बताया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed