फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Called the lover home on the pretext of meeting, then brother and sister together killed them, what is the mat

Jaunpur: मिलने के बहाने प्रेमी को घर बुलाया, फिर भाई और बहन ने मिलकर मौत के घाट उतारा, क्या है मामला ?

Wed, 08 Mar 2023 05:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Mar 2023 05:45 PM IST
सार

बलुआ गांव निवासी रौनक यादव का गांव के ही किशोरी से प्रेम संबंध था। करीब एक साल पहले से चल रहे प्रेम संबंध की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी। रौनक की बहन ने आरोप लगाया कि घर में बुलाकर प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और प्रेमिका के भाई के दोस्त ने मिलकर रौनक की ईंट और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Called the lover home on the pretext of meeting, then brother and sister together killed them, what is the mat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अपने ही गांव की एक किशोरी से प्रेम करने वाले किशोर को ऐसा धोखा मिलेगा उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। प्रेमिका ने खुद ऐसी सजा दी कि प्रेमी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बदलापुर क्षेत्र में एक प्रेमिका ने मंगलवार की रात में प्रेमी को मिलने के लिए फोन करके बुलाया। प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंचा तो नजारा कुछ और ही था। आरोप है कि प्रेमिका ने अपने भाई, बड़ी बहन और भाई के दोस्त के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

घर से कुछ दूरी पर मिले शव को ग्रामीणों को अस्पताल भेजा, जहां पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस मामले में प्रेमी की बहन की तहरीर पर प्रेमिका, उसके भाई, बहन ओर एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलुआ गांव निवासी रौनक यादव का गांव के ही किशोरी से प्रेम संबंध था। करीब एक साल पहले से चल रहे प्रेम संबंध की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी। रौनक स्वर्गीय रामकिशोर बालिका इंटर कॉलेज बेला पार नौपेडवा में कक्षा ग्यारह का छात्र था। रौनक की बहन शिवांगी यादव बीए की छात्रा है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसका भाई रौनक रात साढ़े नौ बजे अपने मौसेरे भाई विपुल यादव को छोड़ने उसके घर धनियामऊ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को वह वापस नहीं लौटा। बुधवार को सुबह उसका शव घर से करीब आठ सौ मीटर दूर उसकी प्रेमिका के घर के पास पाया गया। शिवांगी ने आरोप लगाया कि रौनक को उसकी प्रेमिका बार-बार बुला रही थी। आरोप लगाया कि घर में बुलाकर प्रेमिका, उसकी बहन,भाई और प्रेमिका के भाई के दोस्त ने मिलकर रौनक की ईंट और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घर में हत्या करने के बाद शव घर से बाहर खेत के पास फेंक दिया।

वहां लोगों की नजर पड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। रौनक के पिता रामाशीष गुजरात में रहकर ऑटो रिक्शा चलाते हैं। माता रीता देवी तथा बहन शिवांगी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बड़ा भाई निर्भय यादव बाहर रहकर टैंकर चलाने का काम करता है। प्रभारी निरीक्षक संतोष पांडेय ने बताया कि मृतक रौनक की हत्या उसकी प्रेमिका और प्रेमिका के परिवार वालों द्वारा किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर प्रेमिका सहित चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed