फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Buxar's woman reached Baksha due to the negligence of the conductor

Jaunpur News: कंडक्टर की लापरवाही से बक्सर की महिला पहुंची बक्शा

Sun, 07 May 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Buxar's woman reached Baksha due to the negligence of the conductor
बरईपार। निजी बस के कंडक्टर की लापरवाही के कारण बीएचयू इलाज कराने महिला शुक्रवार को बिहार के बक्सर की बजाय जौनपुर के बक्शा बाजार पहुंच गई। रातभर महिला कस्बे में भटकती रही। शनिवार को पुलिस ने उसे बक्सर के लिए बदलापुर की बस में बैठा दिया। वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में इलाज कराने के बाद महिला जब बाहर निकली तो जौनपुर आने वाली निजी बस के कंडक्टर ने बक्शा समझकर उसे बस में बैठा लिया। बस रात में बक्शा बाजार पहुंची तो महिला को वहीं उतार दिया। बाजार में महिला ने अपने अपनी बारे में बताया तो लोगों कहा कि कि बक्सर नहीं जौनपुर जिले के बक्शा बाजार आ गई है। महिला ने अपना नाम मीना बताया, जिसकी उम्र 50 साल है। वह बिहार के बक्सर जिले के इटारी थाना क्षेत्र के मितिहारा गांव की रहने वाली है। तेजी बाजार से होते हुए शनिवार को सुबह 10 बजे वह बरईपार बाजार पहुंच गई। वहां लोगों ने डायल 112 को फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो महिला ने अपने घर का फोन नंबर दिया। परिवारजनों से बात होने के बाद पुलिस उसको बदलापुर की बस पर बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed