फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Businessman missing for a walk from home at night

रात में घर से टहलने निकला व्यवसायी लापता

Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Businessman missing for a walk from home at night
सिकरारा। ग्राम भुआ कला (खपरहा बाजार) से बृहस्पतिवार की रात टहलने निकला किराना व्यवसायी लापता हो गया। सुबह घर से कुछ दूरी पर टोपी व कुछ ईंट पत्थर मिलने से घर वाले और परेशान हो गए। अपहरण की आशंका जताते हुए पत्नी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

अखिलेश जायसवाल (45) घर पर ही किराना की दुकान चलाते हैं। परिवार के लोगों के मुताबिक, रात लगभग साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर वह टहलने निकले थे। रात दस बजे तक वापस न आने पर पत्नी अनामिका परेशान हो उठी। उनके मोबाइल पर कॉल किया तो स्विच ऑफ मिला। फिर उसने सगे संबंधियों को सूचना दी। लेकिन, कहीं पता नहीं लगा और परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। वे लोग भी रात में ही खोजबीन में जुट गए, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। तब 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने भी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह पत्नी अनामिका ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि व्यवसायी का मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाकर छानबीन की जा रही है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed