{"_id":"6622c5e41a4f6918b80e5cd7","slug":"business-worth-rs-10-crore-is-being-done-daily-in-ipl-betting-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-114996-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आईपीएल की सट्टेबाजी में रोज हो रहा 10 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आईपीएल की सट्टेबाजी में रोज हो रहा 10 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में आईपीएल की सट्टेबाजी जोरों पर है। पुलिस की नाक के नीचे प्रतिदिन 10 करोड़ का कारोबार हो रहा है। इस अवैध धंधे का जाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। लगभग दस हजार लोग रोज सट्टा खेल रहे हैं। आईपीएल चलते लगभग एक महीना हो रहा है लेकिन पुलिस ने अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है। बृहस्पतिवार को बक्शा पुलिस ने दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर छापा मारेगी तो कई गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।
जिलेभर में 20 से अधिक जगहों पर आईपीएल में ऑॅनलाइन सट्टेबाजी का खेल चल रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजा, अचला देवी घाट, ओलंदगंज, कोतवाली, चहारसू चौराहा क्षेत्र में सट्टे का धंधा चल रहा है। इस धंधे में फंसने वाले अधिकतर युवा हैं जो अपनी गाढ़ी कमाई इसे खेल में फूंक रहे हैं। सट्टे का नशा इस कदर है कि कर्ज लेकर सट्टा लगाते हैं। शहर के 15 से 20 व्यापारी हैं जो रोजाना एक हजार से एक लाख रुपये तक का दांव लगाते हैं। इसमें लगाई गई धनराशि का दस गुना या फिर मैच में रोमांचक स्थिति होने पर भाव तय होता है।
ऐसे लगाते हैं पैसा -
इसमें लोग सट्टेबाजों को फोन व मेसेज करके भाव लगाने को कहते हैं। यह काम क्रेडिट पर करते हैं, लेकिन छोटी धनराशि है तो ऑनलाइन ट्रांसफर करते हैं। किसी ने एक हजार रुपये लगाया तो जीतने पर मानो उसे 10 गुना मिलना है तो वह सटोरिए से 10 हजार रुपये लेता है लेकिन हार गया तो उतनी धनराशि सटोरिए को वापस देगा। नहीं जमा करने पर ब्याज सहित रकम देनी होती है। इस लत में अधिकतर युवा फंसे हैं। सट्टे के चक्कर में कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन
सट्टेबाजी रोकने के लिए अभी शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। कुछ जगहों को चिह्नित भी किया गया है। ठोस सबूत मिलने पर अभियान चलाकर ऐसे सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर