{"_id":"5dbc80b58ebc3e93ce4fcb97","slug":"bullion-traders-closed-shops-jaunpur-news-vns4921196131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारियों ने बंद रखीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारियों ने बंद रखीं दुकानें
विज्ञापन
07- गुरूवार की रात सिविल लाईन में सर्राफा व्यवसायी के यहां हुई डकैती के विरोध में ओलन्दगंज में बंद ?
- फोटो : JAUNPUR
फोटो
सराफा कारोबारियों ने बंद रखीं दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। एसपी आफिस के पीछे गुरुवार की देर शाम सवा नौ बजे शहर के मियापुर स्थित श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स शो रूम में हुई एक करोड़ की डकैती के विरोध में शुक्रवार को शहर के सभी प्रमुख सराफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। कीर्ति कुंज, गहना कोठी, कटौना वाले, सूरज मणी, तनिष्क समेत सभी नामी गिरामी ज्वेलरी के शोरूम के शटर नहीं खुले। करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ। कारोबारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि तीन दिन में अगर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो जिले भर के सराफा कारोबारी अपना- अपना फर्म बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
सराफा कारोबारी के यहां हुई डकैती की घटना की निंदा करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कहा कि कारोबारियों में भय का वातावरण पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी भय वश अपना कारोबार नहीं कर पा रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि जल्द खुलासा कर डकैतो को गिरफ्तार करें नहीं तो जिले के व्यापारी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा। सराफा के अध्यक्ष विनय बरौतियां ने भी घटना की निंदा किया है। उन्होंने कहा कि डकैती की घटना के विरोध में शहर के सभी कारोबारियों ने अपना- अपना फर्म बंद रखकर प्रशासन को एक संदेश दिया है कि वह चुप नहीं बैठने वाले हैं।