फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bulldozer will continue to run on illegal property of mafia

माफियाओं की अवैध संपत्ति पर चलता रहेगा बुलडोजर

Tue, 07 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer will continue to run on illegal property of mafia
पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते आईजी के सत्यनारायण। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जफराबाद। थाने का मंगलवार को आईजी वाराणसी परिक्षेत्र के सत्यनारायण ने मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर में इकट्ठा सम्भ्रांत लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति है कि कही कोई गरीब मजलूम को कोई सताने नहीं पाए। दबंगों माफियाओं पर बुलडोजर चलेगा। स्वर्ण व्यवसायी संदीप सेठ की मांग पर आईजी ने थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को आदेश दिया की तत्काल एक टीम गठित कर जो सोने चांदी की दुकानों में जाकर सर्राफा कारोबारियों से मिले और उनसे समस्यायों को जानें। इसी दौरान उन्होंने चौकीदारों को आईडी कार्ड तथा कपड़े, बेल्ट सफा का वितरण किया। इसके बाद बैरक, मेस तथा महिला तथा पुरुष सिपाहियों के नय बन रहे बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय में प्रवेश किया।उन्होंने कार्यलय में हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी लिया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देश दिया कि जनपद के सभी थानों के अपराधियों का थाना वाइज आपराधिक रिकॉर्ड, वर्तमान स्थित,उनके ऊपर कितने मुकदमे है। सभी को एक मास्टर फाइल बनाकर उसमें डालें। उन्होंने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सभी वाहन स्टैंड को सुव्यवस्थित करवाने का निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार दूबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed