फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bulldor reached Arrah village, demolished boundary built in 5 bighas

आरा गांव में पहुंचा बुलडोर, गिराई गई 5 बीघा में बनी बाउंड्री

Tue, 19 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bulldor reached Arrah village, demolished boundary built in 5 bighas
आरा गांव में कब्जा किए गए कई एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची औश्र पांच बीघा भूमि में घेरी गई बाउंड्री को ढहवा दिया। इस कार्रवाई से कब्जा करने वालों में अफरातफरी मच गई। चर्चा है कि कार्रवाई से एक व्यक्ति तनाव में आ गया और उसने गोमती नदी में छलांग लगा दी। हालांकि उसे लोगों ने बचा लिया।
विज्ञापन

आरा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी समेत उच्चाधिकारियों से सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। इस पर प्रशासन ने पैमाइश कराई तो 30-35 बीघा से अधिक सरकारी भूमि पर कब्जा करने की बात सामने आई। कब्जा करने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं। जिन्हें प्रशासन ने नोटिस भी दिया है। मंगलवार की दोपहर नायब तहसीलदार सदर विक्रम पासवान, राजस्व टीम और थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव भारी संख्या में पुलिस बल और दो जेसीबी लेकर गांव में पहुंचे। गांव में चारागाह, ग्राम समाज, भीटा तालाब आदि सरकारी जमीनों पर कई सालों से कब्जा जमा कर बैठे रसूखदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान गांव के रहने वाले सत्यजीत राय द्वारा सरकारी जमीन पर लगभग छह साल पहले बनाई गई करीब पांच बीघा पर बाउंड्री वाल को जेसीबी से ढहा दिया गया। साथ ही गांव के कई लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस देकर दो दिन का समय दिया गया। वहीं प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान से गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं, चर्चा है कि अतिक्रमण करने वालों में एक व्यक्ति ने तनाव में आकर जौनपुर स्थित शाही पुल से गोमती नदी में दोपहर छलांग लगा दी, हालांकि यह सब देख रहे लोगों ने उसे बचा लिया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उसे एक किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed