{"_id":"5e45900a8ebc3ee5de2bfab7","slug":"budget-of-the-house-disturbed-due-to-increase-in-lpg-prices-jaunpur-news-vns51053996","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस के दामों में वृद्धि से बिगड़ा घर का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस के दामों में वृद्धि से बिगड़ा घर का बजट
विज्ञापन
जौनपुर। रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों को जोरों का झटका दिया है। महंगाई की मार से पहले से ही कराह रहे लोग इस वृद्धि से असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि सरकार से महंगाई घटाने की उम्मीद थी, लेकिन दाम बढ़ाकर जले पर नमक छिड़कने का काम किया गया है।
मध्य रात्रि से दाम बढ़ने के बाद गैस एजेंसियों के वेंडरों ने इसे तत्काल लागू भी कर दिया। सुबह जब लोगों ने सिलेंडर की डिलिवरी ली तो करीब डेढ़ सौ रुपये अधिक दाम सुन अवाक रह गए। कई जगहों पर नए दाम को लेकर विवाद की भी स्थिति बनी। दाम वृद्धि पर प्रतिक्रिया जताते हुए तारापुर कॉलोनी निवासी किरन सिंह का कहना है कि गैस सिलेंडर का दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ गया है।
महंगाई की मार के कारण पहले से ही तमाम खर्चों में कटौती की जा चुकी है, अब इस वृद्धि से कैसे उबरेंगे। ईशा जांडवानी ने कहा कि सरकार लगातार लोगों पर तरह-तरह के बोझ लादती जा रही है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि पूरी तरह जनविरोधी है।
विज्ञापन
पश्चिमी सहकारी कॉलोनी निवासी खुशबू ने कहा कि सरकार ने पहले तो घर-घर निशुल्क कनेक्शन बांटकर लोगों को रसोई गैस पर निर्भर बनाया और अब लगातार दाम बढ़ाकर उसकी भरपाई कर रही है। ज्योति गुप्ता का कहना था कि आटा, दाल, तेल सब कुछ के दाम बढ़ते जा रहे हैं। अच्छे दिनों का ख्वाब दिखाने वाली सरकार निचले व मध्यमवर्ग की जेब पर निरंतर बोझ लाद रही है। यह मूल्य वृद्धि महंगाई की आग में घी डालने जैसा है।