फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Budget approved 4 lakhs, paid 6 lakhs

बजट मंजूर हुआ 4 लाख, भुगतान कर दिए 6 लाख

Sat, 30 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Budget approved 4 lakhs, paid 6 lakhs
जौनपुर। सुईथाकला ब्लाक के 13 गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के दौरान धांधली सामने आई है। शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए मनरेगा से चार-चार लाख रुपये मंजूर किए थे, लेकिन 13 गांवों में नियमों को दरकिनार कर दो-दो लाख रुपये अधिक भुगतान कर दिया गया। अब चार साल बा्द मामला सामने आने के बाद अफसर जांच की दुहाई दे रहे हैं। इसमें ब्लाक से लेकर जिले तक के कर्मचारियों की संलिप्तता मानी जा रही है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों से वंचित ग्राम पंचायतों में वर्ष 2016-17 के दौरान नया भवन बनाने का निर्देश दिया गया था। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर 7.52 लाख रुपये खर्च होने थे। इसमें दो लाख रुपये बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, एक लाख छह हजार रुपये पंचायती राज विभाग और मजदूरी के रूप में मनरेगा से 4.46 लाख रुपये मिलने थे। शासन ने इसी मानक से धनराशि खर्च करने का निर्देश दिया था। सुईथाकला ब्लाक के 15 ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र बनाए गए थे। इसमें 13 में मनरेगा के मद से 6.46 लाख रुपये का भुगतान हुआ है। यह अतिरिक्त भुगतान किन कारणों से और किसके अनुमति से हुआ, इसका कोई ब्योरा नहीं है। मामला सामने आने के बाद ब्लाक में खलबली मची है।
विज्ञापन

इन गांवों में हुआ है अतिरिक्त भुगतान
जौनपुर। सुईथाकला ब्लाक में वित्तीय वर्ष 2016-17 में कुल 15 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए गए थे, जिसमें से बिरैली, डीहअशरफाबाद, गंगौली, कटघर, लौदा, मयारी, पलिया, पिपरौल, शेषपुरा, सोनरा, सुकराना कला, सुरापुर और उसरौली में बनाए गए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में मनरेगा के तहत तय राशि से अधिक का भुगतान किया गया है। इस दौरान प्रति आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में तय राशि चार लाख 46 हजार रुपया के स्थान पर छह लाख 46 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुईथाकला ब्लाक के 13 गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में स्वीकृत बजट से अधिक राशि भुगतान करने का मामला संज्ञान में आया है। इसका पूरा ब्योरा निकाला जा रहा है। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। अगर नियम विरुद्ध ढंग से भुगतान हुआ है तो इसकी रिकवरी भी की जाएगी। -भूपेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed