फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   B.Tech student dies a painful death due to electric shock

Jaunpur News: बीटेक के छात्र की करंट से झुलसकर दर्दनाक मौत

Wed, 16 Jul 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student dies a painful death due to electric shock
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद में मंगलवार सुबह करंट से झुलसकर बीटेक के छात्र सुधांशु यादव (22) की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि सुधांशु यादव(22) कानपुर के अपोलो इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक के कंप्यूटर साइंस शाखा का अंतिम वर्ष का छात्र था। वह कानपुर में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। तीन दिन पहले घर आया था। सुधांशु मंगलवार की सुबह करीब सात बजे पानी भरने व नहाने के लिए दरवाजे पर लगा टुल्लू पंप चलाने गया। जैसे ही वह टुल्लू पंप चलाया उसमें करंट लगने से झुलस गया। परिजन व पास-पड़ोस के लोगों ने तुरंत उसे किसी तरह से अलग कर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। इसमें पुलिस को सूचित किए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed