फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   bsp candidate

बदलापुर से विजय, मल्हनी से विवेक प्रत्याशी 

Tue, 10 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 10 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
bsp candidate
बक्शा के यादवेश इंटर कालेज में बसपा के सम्मेलन में विवेक यादव को प्रत्याशी घोषित करने के बाद स्वागत करते कार्यकर्ता। 
बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को मल्हनी विधानसभा से विवेक यादव और बदलापुर से विजय नारायण पांडेय को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इससे जिले में राजनीति का माहौल भी गर्म हो गया है।
विज्ञापन


बसपा के वाराणसी, मिर्जापुर, अलीगढ़ और आगरा मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर  डा. रामकुमार कुरील ने यादवेश इंटर कालेज नौपेड़वा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मल्हनी और बदलापुर स्थित डाकबंगला मैदान में आयोजित समारोह में बदलापुर प्रत्याशी की घोषणा की।  
विज्ञापन


इस दौरान डा. रामकुमार कुरील ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से मिशन 2017 की कामयाबी के लिए जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि इन दोनों सीटों पर अब प्रत्याशी नहीं बदले जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को बसपा का शासन काल याद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि जोन कोआर्डिनेटर डॉ. रमाशंकर राजभर ने भी संबोधित किया। प्रत्याशी विवेक यादव ने कहा  कि किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान पर ठेस नहीं आने दूंगा। 

उधर बदलापुर निरीक्षण भवन के बगल में सरोखनपुर में कार्यकर्त्ता संमेलन को संबोधित करते हुए डा. रामकुमार कुरील ने कहा कि बहन मायावती देश व प्रदेश की सरकार चला सकती है। प्रभारी विजय नारायण पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा का भरोसा दिया।

उन्होंने अंगवस्त्रम व स्मृति चिंह देकर अतिथियों को संमानित किया। अध्यक्षता हरपाल गौतम ने किया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूलों की बड़ी माला पहनाया। इस दौरान जोनल कोआर्डिनेटर  डा. हंसराज भारती, डॉ.लक्ष्मी भारती,शोभनाथ चौधरी,नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, पूर्व प्रभारी रविन्द्र नाथ


त्रिपाठी, डॉ.सुषमा पटेल, सावित्री पटेल, अमित मिश्र, अमर देव गौतम, बृजेश यदुवंशी, प्रभावती पाल, मुन्ना साहनी, अशोक मौर्या, ज्ञानसागर अंबेडकर, बाबूलाल सरोज, डॉ.भोलानाथ मौर्या, तपेश विक्त्रस्म मौर्या, संतोष अग्रहरि, मुनीराम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed