फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A teacher and two teaching assistants were found missing without notice during the BEO's inspection

Jaunpur News: बीईओ के निरीक्षण में बिना सूचना के गायब मिले एक शिक्षक और दो शिक्षामित्र

Thu, 08 Oct 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A teacher and two teaching assistants were found missing without notice during the BEO's inspection
धर्मापुर। बीईओ धर्मापुर राजेश वैश्य ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय केशवपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में एक सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र बिना किसी सूचना के विद्यालय से गायब मिले। बीईओ सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय केशवपुर पहुंचे। जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक फिरदौस फातिमा और सहायक अध्यापक ज्योति यादव मेडिकल अवकाश पर मिलीं। सहायक अध्यापक कोमल सोनी बीईओ के विद्यालय पहुंचने के कुछ देर बाद विद्यालय पहुंचीं। जबकि सहायक अध्यापक प्रीति विश्वकर्मा तथा शिक्षामित्र संगीता यादव और अंजू बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिलीं। इस पर बीईओ राजेश वैश्य ने सहायक अध्यापक कोमल सोनी, प्रीति विश्वकर्मा और दोनों शिक्षामित्र संगीता यादव व अंजू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद बीईओ प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर पहुंचे, जहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले। बीईओ ने सभी शिक्षकों को पठन-पाठन में सुधार और शिक्षा की कार्ययोजना बनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। इसके बाद वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजना पहुंचे। बीईओ राजेश वैश्य ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय केशवपुर में एक सहायक अध्यापक मेरे पहुंचने के कुछ देर बाद पहुंची और एक सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले हैं। दो सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed