फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of raping for 8 years by promising marriage, FIR against Home Guard

Jaunpur News: शादी का झांसा देकर 8 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, होमगार्ड पर प्राथमिकी

Thu, 08 Oct 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping for 8 years by promising marriage, FIR against Home Guard
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली के एक होमगार्ड प्लाटून कमांडर धर्मेंद्र कुमार शर्मा पर एक महिला ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि धर्मेंद्र कुमार शर्मा उसके घर के पास रहते हैं। करीब आठ साल तक शादी और परिवार की मदद के नाम पर झूठे वादे कर उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी ने मकान बनवाने और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का भरोसा भी दिया था। पीड़िता के मुताबिक उसके पति को इस अवैध संबंध का पता चला तो वह उसे अपने घर रखने से मना करने लगा। इधर, जब उसने आरोपी से मिलने के लिए मना करने लगी तो वह पति और घर वालों को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस वजह से तीन बार वह जान देने की कोशिश कर चुकी है। पीड़िता का कहना है कि यदि उसे और उसके परिवार को कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार आरोपी धर्मेंद्र कुमार शर्मा होंगे। पुलिस मामले में महिला के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed