{"_id":"2c69fb27f4a4937b37358a64580cb961","slug":"bsnl-personnel-slogan-picketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मियों ने की नारेबाजी, धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मियों ने की नारेबाजी, धरना
जौनपुर ब्यूराे
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन द्वारा मंगलवार को जिला प्रबंधक दूर संचार कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा नहीं होने पर जमकर नारेबाजी की।
साथ ही मांगो को शीघ्र पूरा करने की मांग की। जिला सचिव सुरेश चंद्र यादव व सूर्य नरायण यादव ने कहा कि कर्मचारियों का जीपीएफ का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है।
इसके अलावा उनके अन्य समस्याओं का भी निस्तारण नहीं किया जा सका है। हर बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण करने में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीपीएफ का समय से भुगतान करने, जीपीएफ का लेखा जोखा सही कराने, पीएफ का भुगतान करने और इसके लिए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
धरना करने वालों में सुरेशचंद्र यादव, दयाराम यादव, बांकेलाल यादव, पीआर यादव, सभाजीत यादव, अजय कुमार, रामलखन, अजय कुमार श्रीवास्तव, रामबचन आदि उपस्थित रहे।