{"_id":"5e30834f8ebc3e4b67140602","slug":"bsnl-caught-fire-due-to-transformer-explosion-jaunpur-news-vns507612222","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फटने से लगी बीएसएनएल में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फटने से लगी बीएसएनएल में आग
विज्ञापन
02- ईशापुर स्थित बीएसएनएल के गोदाम में सोमवार को भीषण आग लगने के बाद जली राईफल को दिखाता चौकिदार।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। ईशापुर स्थित बीएसएनएल के स्टोर में लगी आग पर दूसरे दिन मंगलवार की शाम करीब 36 घंटे बाद पूरी तरह काबू पाया जा सका। शाम को करीब चार बजे दमकल यहां से वापस गई। आधी रात तक आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन कहीं-कहीं आग सुलगने लग रही थी। लिहाजा रात भर दमकलें इंतजार करती रहीं। अगलगी करीब आठ करोड़ की क्षति हुई है। आजमगढ़ से आई इलेक्ट्रिकल टीम ने जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ट्रांसफार्मर में विस्फोट माना जा रहा है। बुधवार को प्रयागराज और वाराणसी से भी जांच टीम आएगी।
स्टोर में सोमवार की भोर में आग लग गई थी। घनी आबादी के बीच स्थित स्टोर में आग लगने से अफरातफरी मच गई थी। स्टोर में रखे ऑप्टिकल फाइबर केबल, पाइप, राउटर तमाम कीमती सामान जलकर नष्ट हो ंगए। जौनपुर और वाराणसी की दमकल की नौ गाडिय़ों की मदद से आग बुझाई गई। सोमवार को भोर में करीब चार बजे से आग बुझाने प्रयास शुरू हुआ। 36 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। टीडीएम चंद्र प्रताप पांडेय ने बताया कि स्टोर में रखे सामानों का स्टाक रजिस्टर से मिला लिया गया है। करीब सात करोड़ से अधिक की क्षति हुई है। खरीदे गए सामानों की आनलाइन कोडिंग होती है। उससे भी मिलान किया जाना बाकी है। कोडिंग के साथ मिलान से क्षति का सही आकलन हो सकेगा। अवर अभियंता इलेक्ट्रिकल कैलाशपुरी की अगुवाई में आजमगढ़ से आई इलेक्ट्रिकल टीम ने जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग लगने का कारण ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो सकता है। वैसे जांच के लिए अभी बुधवार को प्रयागराज और वाराणसी से भी टीम आने की संभावना है।
दो रायफल भी जलकर राख
जौनपुर। बीएसएनएल के स्टोर में लगी आग में दो रायफल भी जलकर नष्ट हो गई। स्टोर की रखवाली के लिए रात में दो सशस्त्र समेत चार पीआरडी के जवानों की तैनाती रहती है। रात में जब स्टोर में आग लगी तो गार्ड भी आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान दोनों गार्डों की रायफल भी स्टोर में आग की भेंट चढ़ गई।