फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   B.Sc. students, enraged by the discrepancy in the results, surrounded the Vice Chancellor's office and created a ruckus for six hours

Jaunpur News: परिणाम की गड़बड़ी पर भड़के बीएससी के छात्र, कुलपति कार्यालय घेरकर किया छह घंटे तक हंगामा

Sat, 04 Apr 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
B.Sc. students, enraged by the discrepancy in the results, surrounded the Vice Chancellor's office and created a ruckus for six hours
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर कुलपति कार्यालय के सामने धरना देते टीडी
करंजाकला (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को छात्रों ने 6 घंटे तक हंगामा किया। टीडी कॉलेज के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्रों ने अधूरे और त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणाम के विरोध मेें कुलपति कार्यालय के सामने धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। गुस्साए छात्रों ने कुलपति कार्यालय के दरवाजे को पीटते हुए तोड़ने तक का प्रयास किया। करीब छह घंटे चले हाई वोल्टेज हंगामे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के दोबारा मूल्यांकन के लिखित आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। टीडी कॉलेज के लगभग 200 सौ छात्र-छात्राएं शनिवार सुबह करीब 11 बजे विश्वविद्यालय पहुंचे। कुलपति से मुलाकात न होने पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। छात्रों का आरोप था कि सत्र 2025-26 के बीएससी तृतीय वर्ष (पांचवें सेमेस्टर) के परिणाम में भारी गड़बड़ी हुई है। जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषयों में करीब 350 छात्रों का परिणाम अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण घोषित किया गया है। वे कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। धरना उग्र होता देख उपकुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर और डॉ. प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। मगर, छात्र कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति कार्यालय का दरवाजा पीटते हुए तोड़ने की कोशिश की और बाद में मुख्य द्वार पर बैठ गए। करीब छह घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि बिना अतिरिक्त शुल्क के छात्रों की कॉपियों का दोबारा मूल्यांकन कराया जाएगा और सभी शिकायतों की जांच होगी। देर शाम तक अधिकारियों के समझाने पर छात्र धरना समाप्त कर लौट गए।धरने के दौरान अव्यवस्था की तस्वीर भी सामने आई। तेज धूप में 100 से अधिक छात्राएं पानी के लिए भटकती रहीं। छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पानी की व्यवस्था की मांग की लेकिन मौके पर कोई इंतजाम नहीं किया गया, जिससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed