फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSA stopped salary of six teachers and two Shikshamitras

Jaunpur News: बीएसए ने छह शिक्षक और दो शिक्षामित्रों को रोका वेतन

Sun, 11 Feb 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
BSA stopped salary of six teachers and two Shikshamitras
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को सुजानगंज ब्लाक के पांच प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर, प्राथमिक विद्यालय इटहां, प्राथमिक विद्यालय सोनहिता, प्राथमिक विद्यालय बरपुर और प्राथमिक विद्यालय बरजीकला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में गंदगी मिलने व खामी पाए जाने पर छह शिक्षक और दो शिक्षामित्रों को वेतन रोक दिया। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर का निरीक्षण सुबह 10 बजे किया। विद्यालय में छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। प्राथमिक विद्यालय इटहां के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक रोहित सिंह एवं शिक्षामित्र अश्वनी पाल निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। इनका वेतन रोका। प्राथमिक विद्यालय बरपुर में तीन सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन रोक दिया। इसी बरजी कला में प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए कार्रवाई की। प्राथमिक विद्यालय सोनहिता में छात्र उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित छात्रों का विवरण अंकित नहीं किया गया था। प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया। प्राथमिक विद्यालय बरपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय प्रांगण एवं शौचालय गंदा मिला। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित समस्त सहायक अध्यापक एवं शिक्षा मित्र का वेतन व मानदेय रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय बरजीकला का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित छात्रों का विवरण दर्ज नहीं था। बीएसए ने प्रधानाध्यापक का अग्रिम आदेश तक वेतन अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed