फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSA reached schools by bike, teachers could not recognize

बाइक से स्कूलों में पहुंचे बीएसए, नहीं पहचान पाए शिक्षक

Thu, 01 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BSA reached schools by bike, teachers could not recognize
परिषदीय विद्यालय खुलने के पहले दिन बृहस्पतिवार को बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी विद्यालयों की जांच के लिए बाइक से निकले। कुर्ता-पायजामा पहने और मॉस्क लगाए बीएसए जिस भी विद्यालय पर पहुंचे वहां शिक्षक उन्हें पहचानने में गच्चा खा गए। इस दौरान बीएसए ने अनुपस्थित मिले एक अनुदेशक, दो अनुचर और पांच अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। कई विद्यालयों में गंदगी मिलने पर उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

बीएसए सुबह 9:20 बजे महराजगंज ब्लाक के प्रा. विद्यालय अमारी पहुंचे। बाइक पर कोविड -19 लिखा होने पर उपस्थिति शिक्षकों ने बीएसए से ही पूछा कि यहां कोविड का टीका कब लगेगा। परिचय देने पर शिक्षक उन्हें बीएसए मानने को तैयार नहीं थे। बीईओ के फोन आने पर शिक्षकों में हड़कंप मच गया। यहां सहायक अध्यापक अरविंद विश्वकर्मा, प्रधानाध्यापक वीरेंद्र मिश्रा को अनुपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय बनरहा में सहायक अध्यापक जय कुमार मिश्रा अनुपस्थिति मिले। प्राथमिक विद्यालय गड़ेरिया महराजगंज इस सत्र में अभी एक भी नामांकन न होने पर नाराजगी जताई। प्राथमिक विद्यालय लमहन में बीएसए 10:28 बजे पहुंचे। पूरे परिसर में गंदगी का अंबार था। इस पर भवन प्रभारी के खिलाफ अनुशासनिक जांच के निर्देश दिए। अनुपस्थिति शिक्षक अरुण कुमार और मनीष कुमार का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। ब्लाक के विद्यालयों में अव्यवस्था के लिए बीईओ बसंत कुमार शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बदलापुर में बीएसए बाइक से सीधे अंदर पहुंच गए। गेट पर गार्ड ने उन्हें नहीं रोका । इसके लिए गार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की है। बीआरसी बदलापुर में दो अनुचार बिना सूचना के के ही एक महीने से अनुपस्थित चल रहे हैं। वेतन रोकने का आदेश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिरसादपुर बदलापुर में अनुदेशक सुमन यादव लंबे समय से अनुपस्थिति, वेतन रोकते हुए डीसी को कार्रवाई के लिए प्रस्ताव के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed