फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brother, who escaped from Delhi after Corona positive report, will be FIR

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली से भाग आए सगे भाई, होगी एफआईआर        

Sat, 20 Jun 2020 08:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 20 Jun 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Brother, who escaped from Delhi after Corona positive report, will be FIR
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में शनिवार को फिर कोरोना के छह पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें पांच प्रवासी हैं। सुइथाकला के हुसैनाबाद गांव निवासी दो सगे भाई दिल्ली की लैब में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वहां से भागकर कार से जौनपुर आ गए थे। इनकी हरकत से संक्रमण फैलने की आशंका के मद्देनजर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 476 हो गई है। पॉजिटिव मिले सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बदलापुर के गोनौली गांव निवासी 30 वर्षीय युवक ड्यूटी के लिए गोरखपुर बस से आता-जाता रहा है। 13 जून को उसने सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। बरसठी के बसरहां सोतीपुर निवासी वृद्ध (60) ट्रेन से 12 जून को मुंबई से आया था। बरसठी के भगवानपुर गांव निवासी युवक फरीदाबाद से कार में जौनपुर आया था। सोंधी के खेतासराय निवासी युवक 15 जून को कार से गांव आया था।
विज्ञापन


इनकी रिपोर्ट भी शनिवार को पॉजिटिव आई। सुईथाकला गांव के हुसैनाबाद निवासी दो सगे भाई दिल्ली में रहते थे। उन्होंने वहां एसआरएल लैब में जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी वह दोनों कार से जौनपुर चले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवकों की इस हरकत से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ी है। उनके इलाज की व्यवस्था जिले में की जा रही है, लेकिन दोनों भाइयों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। कहा कि लोग बेवजह घर से न निकलें। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। दो गज की दूरी का सख्ती से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed