फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brother, sister injured in road accident fatalities

सड़क दुर्घटना में भाई की मौत बहन घायल

Sat, 07 Mar 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 07 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Brother, sister injured in road accident fatalities
जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार के पास शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से साइकल सवार भाई की मौत हो गई और बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


 घटना से गुस्साए लोगों ने जपटापुर बाजार में जौनपुर-शाहगंज मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


जपटापुर गांव निवासी अभयराज यादव की 14 वर्षीय पुत्री गुड़िया अपने सात वर्षीय भाई मक्खन को दवा दिलाने के लिए साइकल से जपटापुर बाजार स्थित एक चिकित्सक के पास गई थी। दवा लेकर गुड़िया भाई को साइकल पर बैठाकर
विज्ञापन
विज्ञापन


 घर लौट रही थी। वह बाजार में आ रही थी  तभी शाहगंज से जौपुर की और जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने साइकल सवार धक्का मारते हुए निकल गई। पिकअप का पहिया बालक के ऊपर से गुजर गया। घटना स्थल पर उसकी मौत हो

 गई जबकि गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। असंतुलित पिकअप ने आगे जाकर सड़क किनारे पैदल जा रहे मोड़ैला गांव निवासी

 छट्ठू 55 को भी धक्के मारते हुए निकल गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने बाजार में दो स्थानों पर सड़क जाम कर दिया। बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर दिया गया और बेंच रख कर

 लोग सड़क पर बैठ गए। जाम से जौनपुर-शाहगंज मार्ग के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पह सरायख्वाजा थाने के सब इंस्पेक्टर अमित सिंह और मेराज अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

 जाम कर रहे लोगों ने कहा कि एक माह के भीतर इस बाजार में सड़क हादसे में यह तीसरी मौत है। काफी समय से यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की जा रही है लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। जाम करने वाले लोग पीड़ित


 परिवार को सहायता राशि देने और संबंधित वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया और एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में मारा गया बालक अपने दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed