फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brother sister from drowning in the pond, including three killed

तालाब में डूबने से बहन भाई समेत तीन की मौत 

Tue, 27 Sep 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 27 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Brother sister from drowning in the pond, including three killed
तालाब - फोटो : अमर उजाला
मड़ियाहूं और सुरेरी थाना क्षेत्र के  अलग-अलग गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गौहर गांव निवासी श्रीराम प्रजापति की पुत्री सरोजा देवी अपने मायके में रहती हैं।
विज्ञापन


वह सोमवार को सुबह अपने बेटे  लिटिल(6) और बेटी साक्षी (3) के साथ घर के बाहर थीं। किसी काम से वह बच्चों को छोड़कर घर के अंदर चली गईं। कुछ देर बाद  सरोजा घर से बाहर निकलीं तो देखा बच्चे नहीं थे। घर के सामने स्थिति तालाब के पास वह पहुंची तो देखा उसके दोनों बच्चे पानी में डूब रहे थे।
विज्ञापन


अपने कलेजे के टुकड़ों को पानी में डूबता देख वह चिल्ला पड़ी और खुद तालाब में छलांग लगा दी। दोनों बच्चों को किसी तरह वह तालाब से बाहर ले कर आईं। तब तक गांव वालों की भी भीड़ जमा हो गई थी। आनन फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से घर में कोहराम मच गया। आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों बच्चों के शव पर सरोजा का विलाप देख लोगों के आंखों से आंसू छलक जा रहे थे। वह कभी बेटी के शव पर सिर पटक कर रो रही थी तो कभी बेटे के शव को सीने से लगाकर चीत्कार कर रही थी।


उधर सुरेरी थाना क्षेत्र के देहुवा गांव निवासी राजेश पाल (22) नहाने के लिए तालाब में गए थे। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed