फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brother kidnapped and beaten, sister molested

Jaunpur News: भाई को अगवा कर पीटा, बहन के साथ की अश्लील हरकत

Wed, 14 May 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Brother kidnapped and beaten, sister molested
खुटहन। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को अपनी मौसेरी बहन को बाइक से विजेथुआ धाम जा रहे किशोर को अगवा कर लिया गया। यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित की बहन के साथ अश्लील हरकत भी की। चार पहिया वाहन सवार अपहर्ता किशोर को अपने घर ले गए। वहां उसकी पिटाई कर छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार उसरौली शहाबुद्दीनपुर निवासी युवक ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई मंगलवार की सुबह अपने ननिहाल से अपनी मौसेरी बहन को बाइक से लेकर दर्शन करने जा रहा था। छित्तूपुर शेरपुर चौराहे के पास चारपहिया वाहन सवार कपसियां गांव के राहुल यादव, रवि यादव, सौरभ यादव और पुट्टीलाल उसे ओवरटेक कर रोक लिए। वे लोग किशोर को जबरन अपने वाहन में बैठाने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने बहन के साथ अश्लील हरकतें की। अपहर्ताओं ने बहन को वहीं छोड़कर किशोर को कार से पिलकिछा रोड स्थित अपने मकान पर ले गए। वहां लात-घूसों और डंडे से आंनद की पिटाई की। इसके बाद उसे खुटहन चौराहे पर छोड़ कर भाग गए। बहन की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले गये। थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed