{"_id":"583894f24f1c1bcc6713b5ae","slug":"brother-in-law-on-the-stabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने भाभी पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर ने भाभी पर किया चाकू से हमला
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश: बस से उतारकर छात्रा की चाकूओं से गोदकर की हत्या
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर देवर ने भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से उसके चेहरे पर गंभीर घाव लगे हैं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक घर से फरार है।
कसेरवा गांव निवासी गंगा प्रसाद व मुन्नीलाल भाई हैं। दोनो भाई़यों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई । विवाद बढ़ता चला गया। गंगा प्रसाद की पत्नी कलुई देवी ने अपने पति का पक्ष लेते हुए वह भी झगड़े में शामिल हो गई। इतने में उसके देवर ने चाकू से प्रहार कर दिया। जबतक लोग बीच बचाव कर पाते तबतक चाकू के वार से कलुई देवी घायल हो गई। उसके चेहरे पर चाकू से गंभीर चोट आई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने भर्ती कर लिया है। थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह का कहना है महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।