फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brother and friend accused of murder arrested

Jaunpur News: हत्या का आरोपी भाई और दोस्त गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Brother and friend accused of murder arrested
खुटहन थाना क्षेत्र के कपसियां गांव के मोड़ से पुलिस ने सोमवार की शाम बड़े भाई की हत्या के आरोपी छोटे भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों का चालान मंगलवार को न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

उसरौली गांव की बाग में सोमवार की भोर युवक का गला रेतकर फेंकी हुई लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त बगल के कपसियां गांव निवासी शिराज अहमद के रूप में हुई थी। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मामले में मृतक के पिता उस्मान ने अपने ही सबसे छोटे बेटे इरफान के खिलाफ तहरीर देकर उसे ही हत्यारा बताया था जिसे पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। गांव के ही उसके साथी सर्वेश यादव को भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया था कि भाभी से संबंधों की बीच भाई दीवार बन रहा था। इसीलिए रास्ते का कांटा बने बड़े भाई को रास्ते से हटाने के लिए जान से मारना पड़ा। इस बाबत खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed