फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brijesh including Lalan and three nomination

लल्लन और बृजेश समेत तीन ने भरा पर्चा

Sun, 14 Feb 2016 01:23 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 14 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Brijesh including Lalan and three nomination
विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए शनिवार को समाजवादी पार्टी से लल्लन प्रसाद यादव, बहुजन समाज पार्टी से बृजेश सिंह प्रिंसू और निर्दल प्रत्याशी संतोष यादव नबी ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


सभी प्रत्याशी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे। नामांकन के लिए भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


 सपा प्रत्याशी लल्लन प्रसाद यादव ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया। वह सुबह नगर के ओलंदगंज स्थित अपने आवास से  जुलूस के साथ नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने समर्थकों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया। अंदर प्रत्याशी और प्रस्तावकों को ही घुसने दिया गया। इस दौरान मुख्य गेट के अंदर घुसने के लिए कुछ सपा समर्थकों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई।

 लल्लन यादव के साथ नियोजन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई भी थे। लेकिन वह मुख्य द्वार के बाहर से ही लौट गए। उनके साथ विधायक श्रद्धा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव समेत पार्टी के अन्य नेता भी

 मौजूद थे। बसपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू लाइनबाजार स्थित बसपा के जिला कार्यालय से समर्थकों के साथ कचहरी पहुंचे। जहां उन्होंने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बसपा के जिलाध्यक्ष


अमरजीत गौतम, मंडल कोआर्डिनेटर रामचंद्र गौतम, एमएलसी वीरेंद्र चौहान, अमित मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद थे। बक्शा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव नबी ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में एक सेट में नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed