फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   break to devi pratima

शरारती तत्वों ने देवी प्रतिमा का हाथ तोड़ा, गांव में तनाव...........

Mon, 22 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
break to devi pratima
22- खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा गांव स्थित मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा देवी प्रतिमा का हाथ तोड़ने क? - फोटो : JAUNPUR
खुटहन। थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव में गोमती नदी तट पर स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा का रविवार की रात शरारती तत्वों ने खंडित कर दी। वह मंदिर से चार किलो का पीतल का घंटा भी चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में तनाव फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी की जानी चाहिए।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेंद्र शर्मा ने करीब तीन दशक पूर्व ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया था। रविवार की शाम पूजा आरती के बाद पुजारी राम अछैबर मंदिर का दरवाजा बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह जब वह मंदिर की सफाई करने पहुंचे तो ताला टूटा था। अंदर देवी प्रतिमा का दांया हाथ भी तोड़ दिया गया था। मंदिर में लगे चार पीतल के घंटे नदारद थे। इसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणो को दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस की लचर व्यवस्था से अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। मौके पर पहुंचे खुटहन एसओ जगदीश कुशवाहा ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed