फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Boyfriend committed suicide, girlfriend also tried

आत्मघाती कदमः जौनपुर में प्रेमी ने खुदकुशी की, प्रयागराज में प्रेमिका में ब्लेड से काटा अपना गला

Wed, 17 Nov 2021 01:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 17 Nov 2021 01:35 AM IST
सार

करीब एक हफ्ते पहले दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया, जिससे उनके बीच बातचीत बंद हो गई थी। 

विज्ञापन
Boyfriend committed suicide, girlfriend also tried
युवक की आत्महत्या के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह जानकारी जब उसकी प्रेमिका को मिली तो उसने प्रयागराज में ब्लेड से अपना गला रेत लिया। दोनों जौनपुर के ही रहने वाले हैं। घटना के बाद से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


रीठी गांव के दलित बस्ती निवासी लालसाहब गौतम के बड़े बेटे आदर्श गौतम (18) का शव घर के कमरे में पंखे में गमछे के सहारे लटकता मिला। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों के मुताबिक वह देर से सोकर उठता था।
विज्ञापन


12वीं का छात्र था मृतक
पड़ोस में पूजा-पाठ का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के परिवार के लोग गए हुए थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया।  कोई हरकत नहीं होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो वह पंखे के सहारे गमछे के फंदे से लटकता मिला।  मृतक 12वीं का छात्र था। मां फुला देवी, बहन पुष्पा, चित्रा देवी, छोटे भाई अमन व दादा चन्द्रदेव का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः जुए में हार के 500 रुपए नहीं देने पर हत्या: वाराणसी में दिवाली की रात किशोर को उसके दोस्त ने मार डाला था, गिरफ्तार
 

ऐसे बढ़ी दोनों की नजदीकी

उधर, कर्नलगंज में अपने चाचा-चाची के घर रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा शहर के एक कॉलेज से बीए कर रही है। छात्रा के चाचा-चाची जिस मकान में किराये के कमरे में रहते हैं, उसी मकान में अन्य किरायेदार का भतीजा आदर्श भी रहता था।

एक ही मकान में रहने के कारण छात्रा और आदर्श में करीबी हो गई। करीब एक हफ्ते पहले दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया, जिससे उनके बीच बातचीत बंद हो गई। पांच दिन पहले आदर्श कमरा छोड़कर अपने पैतृक घर चला गया।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह आदर्श के फंदा लगाकर जान देने की जानकारी जैसे ही छात्रा को मिली, उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। बहुत देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो भीतर छात्रा लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी और उसके गले से लगातार खून बह रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
पढ़ेंः डॉक्टर ने बच्ची से की गंदी हरकत: मामले में लापरवाही पर विवेचना अधिकारी निलंबित, कोतवाली प्रभारी पर भी गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed