फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Doctor molest minor girl in bhaodhi investigation officer suspended for negligence and Kotwali in charge removed

डॉक्टर ने बच्ची से की गंदी हरकत: मामले में लापरवाही पर विवेचना अधिकारी निलंबित, कोतवाली प्रभारी पर भी गिरी गाज

Tue, 16 Nov 2021 09:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 16 Nov 2021 09:54 PM IST
सार

बच्ची से गलत हरकत करने संबंधी वायरल वीडियो की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में भदोही थाने में तैनात एसआई अभिनाश प्रकाश राय को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। डीआईजी के निर्देश पर भदोही एसपी ने ये कार्रवाई की।

विज्ञापन
Doctor molest minor girl in bhaodhi investigation officer suspended for negligence and Kotwali in charge removed
भदोही कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के भदोही में इलाज के बहाने चिकित्सक द्वारा 13 वर्षीय किशोरी से गलत हरकत करने संबंधी वीडियो वायरल हुआ था। मामले को डीआईजी आरके भारद्वाज ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर एसपी ने विवेचना कर रहे एसआई अभिनाश प्रकाश राय चौकी प्रभारी रजपुरा को निलंबित कर दिया है। वहीं भदोही कोतवाल अंजनी कुमार राय को जिम्मेदारी का ठीक ढंग से निर्वहन न करने पर हटा दिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा डीआईजी ने साक्ष्य को नष्ट करने में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई करने तथा दोषी पाए जाने पर अस्पताल, चिकित्सक का रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आगे की विवेचना किसी अन्य सर्किल के विवेचक से कराने को कहा है।
विज्ञापन


सामान्य धारा लगाकर मामले की लीपापोती की कोशिश
कुछ दिन पहले भदोही में इलाज के लिए आई किशोरी से एक चिकित्सक के गलत हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले का डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र ने संज्ञान लिया और भदोही एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस मामले में चिकित्सक के खिलाफ सामान्य धारा लगाकर मामले की लीपापोती का प्रयास शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान गंभीर मामले में हल्की धारा लगाने के साथ ही विवेचना में मनमानी और कई तरह की कमियां सामने आने पर पर डीआईजी ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। मामले में चिकित्सक डॉ. एसके चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पढ़ेंः कांग्रेस की महिला नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, जांच के लिए गठित की गई पुलिस टीम

यह था पूरा मामला

वीडियो मामले में बच्ची के परिजनों का आरोप है कि तबीयत खराब होने पर वह बेटी को लेकर अस्पताल गए थे। जांच के नाम पर चिकित्सक ने बेटी को केबिन में बुलाया। लेकिन गंदी हरकत की। इसकी जानकारी नाबालिग ने परिजनों को दी थी, जिसके बाद परिजनों का चिकित्सक से विवाद भी हुआ था। लेकिन बदनामी के भय से वे पुलिस के पास नहीं गए।

इस बीच किसी ने वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब मामला डीआईजी के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पहले परिजनों का पता लगाने को कहा। बातचीत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। चिकित्सक डॉ. एसके चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

मोबाइल बरामद कर वीडियो डिलीट कराएं

डीआईजी आरके भारद्वाज ने एसपी  डॉ. अनिल कुमार को कहा है कि जिस मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल किया गया है उस मोबाइल को बरामद कराएं। वीडियो जिन लोगों को भेजा गया है उन सभी से वीडियो को डिलीट कराएं।

लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए कराएं सेमिनार

बच्चों के प्रति होने वाले लैंगिक अपराध के लिए सेमिनार का आयोजन कराया जाएगा। डीआईजी ने ऐसे मामलों की संवेदनशीलता, गंभीरता,  जागरूकता के लिए सेमिनार आयोजित करने को भी कहा है जिससे विवेचकों को उचित मार्गदर्शन मिल सके।
पढ़ेंः नीट सॉल्वर गैंग: आरोपी डॉक्टर सहित दो पर 20-20 हजार का इनाम घोषित, मास्टरमाइंड के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed