फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bow broken, Sita put a garland around Rama's neck

धनुष टूटा, सीता ने राम के गले में डाली वरमाला

Sat, 09 Oct 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bow broken, Sita put a garland around Rama's neck
मुंगराबादशाहपुर। श्रीराम लीला कमेटी गुडहाई की रामलीला में बृहस्पतिवार की रात सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ की लीलाओं का मंचन किया गया। राम ने शिव का धनुष तोड़ा तो सीता ने उनके गले में वरमाला डाल दी। जबकि परशुराम और लक्ष्मण संवाद के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन

मंचन के दौरन राजा जनक घोषणा करते हैं कि भगवान शिव के धनुष को जो तोड़ देगा वह सीता का विवाह उसी से करेंगे। धनुष यज्ञ में लंकापति रावण का आगमन होता है। जैसे ही रावण शिव धनुष उठाने के लिए आया उसी समय आकाशवाणी होती है और रावण धनुष को प्रणाम कर चला जाता है। इस दौरान वहां मौजूद श्रीराम गुरु विश्वामित्र का आदेश मिलने पर राम भगवान शिव के धनुष को प्रणाम कर उसे तोड़ देते हैं। ऐसे में सीता जी राम के गले में वरमाला डाल देती हैं। इसी बीच वहां पहुंचे परशुराम क्रोध में आते हैं औरधनुष तोड़ने वाले के बारे में पूछते हैं। जिस पर उनके और लक्ष्मण के बीच संवाद शुरू हो जाता है। राम का पूजन कर परशुराम प्रस्थान करते हैं इस दौरान राम लीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्त, लाल बहादुर सिंह, महंत संगम लाल गुप्त, आकाश गुप्ता, राजेश पाण्डेय, जगदम्बा जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed