फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bose's ideas of equality in society will

नेताजी के विचारों से समाज में आएगी समानता

Sun, 24 Jan 2016 01:11 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 24 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bose's ideas of equality in society will
आजाद हिंद फौज के संस्थापक और आजादी की लड़ाई के अगुआ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की  जयंती पर शुक्रवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह गोष्ठी  कर आजादी की लड़ाई में उनके योगदान पर चर्चा
विज्ञापन


हुई। कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके नक्शे कदम पर चलने का संकल्प लिया।  पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स ने रैली निकालकर सभी को देश सेवा के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


विवि  में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि नेता जी विचारों से समाज में समानता आएगी। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेकर समाज के निर्माण में सहयोग करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोवर्स रेंजर्स के संयोजक डा. राघवेंद्र कुमार पांडेय, डा. मानष पांडेय, डा. मनोज कुमार तिवारी, डा. राकेश मिश्र, डा. एचसी पुरोहित, डा. शशि कुमार मिश्र, डा. हलीम हाशमी आदि ने विचार व्यक्त किया। करंजाकला बीआरसी पर

आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राजनारायण पाठक, शिक्षक मोहम्मद असलम, संजय सिंह, अतुल प्रकाश यादव ने विचार व्यक्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया। खो-खो में सृष्टि, शबाना, रुबी और नेहा

ऊची कूद में विशाल, लंबी कूद  में आशिफ, सौ मीटर दौड़ में सौरभ, दो सौ मीटर दौड़ में राकेश ने मारी बाजी। संचालन अतुल सिंह ने किया। भाजपा के नगर अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्त की अध्यक्षता में सदर चुंगी पार्टी कार्यालय

पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुनील सेठ, सूर्य प्रकाश जायसवाल, संतोष त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, सुनील गुप्ता, अलोक मिश्र ने विचार व्यक्त किया। संचालन विकास शर्मा ने किया। डा.

 केपी सिंह के कार्यालय पर अनिल सिंह के अध्यक्षता में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्र म में भागवत पांडेय, आनंद सिंह, प्रशांत आदि मौजूद थे। वीर बहादुर सिंह

 पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में नेता जी को श्रद्धांजलि दी गई। डा. वीडी शर्मा, प्रो, डीडी दूबे, डा. रशिकेष, डा. रामनारायण आदि मौजूद थे। नेहरु युवा केंद्र पर आशुतोष सिंह और रमेश यादव की

देखरेख में सुबाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सुरेदं्र बहादुर सिंह ने विचार व्यक्त किया। आजाद हिंद पार्टी कार्यालय पर रमापति यादव की अध्यक्षता में सुबाष चंद्र बोस क ो श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर

रामकेश यादव, सूरजानंद, राजपति यादव, उमाशंकर दास, अरुण सिंह आदि मौजूद थे। बदलापुर: क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो सहित नेता जी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई गई। मौके पर आल इण्डिया डीएसओ छात्र संगठन द्वारा

तहसील केे मुखऊ्य गेट पर नेता जी चित्र प्रदर्शनी एवं स्टार लगाए गए जिस पर भारी संख्या में पंहुचकर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर  मिथिलेश मौर्य, दिलीप, विकास, अनीता, संतोष, बन्दना, किरन आदि मौजूद थी। मछलीशहर:

ओद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुबासचन्द बोस को उनके जन्मदिन पर तहसील में आयोजित कार्यक्रम श्रद्धांजलि दी गई। एसडीएम वीबी सिंह, तहसीलदार केडी शर्मा और अधिवक्काओं ने श्रद्धा अर्पित किया।खुटहन: ग्राम

विकास इंटर कालेज में नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिन मनाया गया। प्रधानाचार्य डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि देश के निर्माण मे नेता जी के योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा। उनके आदर्शो से युवाओं को सीख लेनी

चाहिए। इस मौके पर राम कुमार यादव, राम अकबाल यादव, पलकधारी यादव, अनिल यादव, नीरज यादव, पंकज दास, शीतला प्रसाद, राम किशोर मौर्य ने विचार व्यक्त किया। नगर के डीडीएस वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले सुभाष


चंद्र बोस की जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संजय उपाध्याय न्यायधीश बाल न्यायालय ने छात्रों को सुभाष चंद्र बोस जीवन प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो से सीख लेने पर बल दिया।

 संस्था के डायरेक्टर डीपी सिंह, प्रशांत, सारथी, वंदना, प्रिया, मीनू, आरती सिंह आदि उपस्थित रही। संचालन गुरुपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed