{"_id":"5967c56b4f1c1b80328b4690","slug":"booming-minister-s-effigy-on-bdo-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ के मुद्दे पर फूंका मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ के मुद्दे पर फूंका मंत्री का पुतला
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव का पुतला दहन करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा घोटाले के आरोपी बीडीओ राजेश की तैनाती कराए जाने के विरोध में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने राज्य मंत्री गिरीश यादव का पुतला दहन कर उनके खिलाफ नारेबाजी की। ऊमरपुर स्थित एलआईसी आफिस के सामने अनुज विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंक कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि सरकार में शामिल मंत्री भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। बीडीओ की तैनाती 72 घंटे के भीतर निरस्त नहीं की गई तो 17 जुलाई को क लेक्ट्रेट परिसर में मुंडन कराकर प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि 300 करोड़ घोटाले के आरोपी बीडीओ की तैनाती कराकर राज्यमंत्री ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार भी भ्रष्टाचार में लिप्त है। सरकार से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। पार्टी विधायकों के विरोध के बावजूत मंत्री ने बीडीओ की तैनाती कराकर मंत्री ने पार्टी की छबि को धूमिल किया है। भ्रष्टाचार की जड़ भाजपा में फैल गई है। शीर्ष नेताओं को इसकी जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। विनीत सिंह ने कहा कि राजेश यादव की तैनाती यदि 72 घंटे के भीतर निरस्त नहीं की गई तो बड़ी संख्या में लोग 17 जुलाई को कलेक्ट्रेट परिसर में मुंडल कराकर मंत्री का पुतला दहन करेंगे। भ्रष्टाचारी बीडीओ वापस जाओ, गिरीश यादव मुर्दाबाद का नारा लगाया। इस मौके पर शुभम सिंह, आयुष सिंह, सुंदरम सिंह, नितीश, सुधांशु, आशुतोष, विभांशु, कृष्णा, अंकुर, विशाल आदि मौजूद रहे।