फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Books and copies prices increased by 25 percent

25 फीसदी बढ़ी किताब और कापियों की कीमतें

Thu, 31 Mar 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Books and copies prices increased by 25 percent
नया शैक्षिक सत्र अप्रैल से शुरू होना है। स्कूलों में परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। रिजल्ट तैयार कराया जा रहा है। छात्रों को रिजल्ट देने के साथ ही नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। छात्रों को अगली कक्षा में दाखिला लेना है। वह अभी से किताब और कापियों की जानकारी करने में जुट गए। दुकान पर जाने के बाद पता चल रहा है कि कापी और किताबों के दाम 25 प्रतिशत बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

एनसीईआरटी और सरकारी प्रकाशकों ने कापी और किताबों के दाम नहीं बढ़ाए हैं। निजी प्रकाशकों ने स्टेशनरी के साथ कापी किताबों के दाम में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दिया है। निजी प्रकाशन की मैथ की किताब जो 300 की बिक रही थी, उसकी कीमत इस साल 375 रुपये पहुंच गई है। शिक्षकों की मानना है कि यदि विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें लगा दी जाए तो अभिभावकों का बोझ कम हो जाएगा। एनसीईआरटी की किताबें आज भी निजी प्रशासन की किताबों की तुलना में सस्ती के साथ ही ज्ञान वर्धक भी हैं। इतना ही नहीं एनसीईआरटी की किताबें प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। लेकिन विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबों के स्थान पर निजी प्रकाशक की किताबों को प्राथमिकता दे रहे हैं। स्टेशनरी विक्रेता आलोक कुमार बताते हैं कि इस साल निजी प्रकाशकों ने किताब और कापी का दाम 25 प्रतिशत बढा दिया है।
विज्ञापन

--कापी किताबों का दाम इतना अधिक बढ़ गया है कि बच्चों को पढाना मुश्किल हो रहा है। नौ और 10 के बच्चों को पांच से छह हजार की किताबें लगा रही है। किताब के बाद फीस और बस का किराया उपर से बोझ बन गया है। सरकार की कांपी किताब के दाम पर नियंत्रण करना चाहिए। - सिकंदर यादव धर्मापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई इतनी महंगी हो गई है कि जिसके पास दो या तीन बच्चे हैं वह किसी तरह से पढ़ाई करा रहे हैं। निजी स्कूलों में पढ़ाई कराना हर किसी के बस का नहीं है। पांच से दस हजार एडमीशन फीस, कापी किताब खरीदना भारी पड़ रहा है। नया सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में बजट बिगड़ गया है। - आलोक त्रिपाठी, गौराबादशाहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed