फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bones are becoming weak, kidney and liver are also affected

Jaunpur News: हडि्डयां हो रहीं कमजोर, किडनी और लीवर पर भी असर

Wed, 27 Dec 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bones are becoming weak, kidney and liver are also affected
जौनपुर। जिले के पानी में फ्लोराइड खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसको लेकर एनजीटी ने 18 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। भूगर्भ जल में फ्लोराइड की तय मात्रा एक मिलीग्राम प्रति लीटर है, जबकि यहां के पानी में यह 1.5 मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक पहुंच गई है। यह लोगों के दांतों, हड्डियों, किडनी और लीवर के लिए खतरनाक है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय बायोटेक्नालॉजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. वंदना राय ने बताया कि पानी के जरिये फ्लोराइड हमारी हड्डियों और दांतों में जमा हो जाता है। इससे हड्डिया टेढ़ी और कमजोर होने लगती हैं। पानी के साथ फ्लोराइड लीवर में पहुंचता है। इससे लीवर और किडनी दोनाें प्रभावित होती हैं। इसी विभाग के प्रो. राजेश शर्मा का कहना है कि पानी में फ्लोराइड की सांद्रता बढ़ने से फ्लोरोसिस की बीमारी लोगों में तेजी से बढ़ रही है। इससे मसूड़ों में सूजन के साथ खूब निकलने लगता है। साथ ही दांत कमजोर हो जाते हैं। वहीं, पैर की हड्डियां धनुष के आकार की हो जाती हैं। इससे बचने के लिए शुद्ध पानी का सेवन करने के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। हालांकि एनजीटी को छोड़कर किसी विभाग के पास जिले के पानी में फ्लोराइड की मात्रा का कोई आंकड़ा नहीं है। राज पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. शंभूराम चौहान ने बताया कि फ्लोराइड अधिक होने से मानव जीवन पर बहुआयामी प्रभाव पड़ रहा है। यह बेहद घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed