फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bodies start exercising to not lag behind in cleanliness ranking

स्वच्छता रैकिंग में पीछे नहीं होने की निकायों में कसरत शुरू

Mon, 28 Feb 2022 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bodies start exercising to not lag behind in cleanliness ranking
जौनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में आगे रहने की कसरत जिले के नौ निकायों ने शुरू कर दिया है। वह अव्वल आने के लिए कोई कोर कसर छोड़ाना नहीं चाह रहे हैं। कारण जिल के नौ नगर निकायों में मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण टीम की ओर से जांच की जाएगी, जिसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर स्वच्छता रैकिंग जारी की जाएगी। इसके लिए निकायों ने अपने दस्तावेज फाइल ऑनलाइन कर दिए हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से हर साल निकायों की स्वच्छता रैकिंग जारी की जाती है। इस बार भी सरकार स्वच्छता रैकिंग जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वह इप्सास संस्था को निकायों में जाकर जांच कर और स्वच्छता की रैकिंग करने की जिम्मेदारी दी है। इसके ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण टीम बनाकर एक मार्च से लेकर 28 मार्च तक निकायों की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में जिले के नगर पालिका परिषद जौनपुर, शाहगंज और मुंगराबादशाहपुर सहित नगर पंचायत केराकत, खेतासराय, बदलापुर, मडि़याहूं, मछलीशहर, जफराबाद में स्वच्छता अभियान एक मार्च से शुरू हो रहा है। इसके मद्देनजर इन निकायों की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में शामिल होने के लिए दस्तावेज फाइल ऑनलाइन कर दिया है। इसके साथ ही सर्वेक्षण के दौरान नगर साफ-सुथरा दिखे और कोई कमी न रह जाए। इसके लिए भी नगर निकायों के जिम्मेदारों ने कसरत तेज कर दी है। साफ-सफाई से लेकर सर्वेक्षण में शामिल सारे बिंदुओं पर खरा उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के जिला प्रबंधक ने अमित ने बताया कि पहले जहां स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 6000 अंकों का होता था। वहीं, इस बार इसे बढ़ाकर 7500 अंक पर होगा। मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण टीम आकर निकायों में जांच करेगी।
विज्ञापन

वार्डों का गठन न होने से तीन निकाय नहीं कर रहे प्रतिभाग
जौनपुर। जिले में पिछले साल तीन निकायों का गठन किया गया था। इसमें रामपुर, कंचगांव और गौराबादशाहपुर है, जिसके बाद जिले में कुल 12 निकाय हो गए हैं। लेकिन नव गठित तीन निकाय इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग में प्रतिभाग नहीं कर पा रहे हैं। कारण इन निकायों में अभी तक वार्डों का गठन नहीं किया जा सका है। इससे वे इस स्वच्छता सर्वेक्षण से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए ऑनलाइन दस्तावेज फाइल करने के अंतिम तिथि रविवार से पहले ही 12 निकायों में से नौ ने ऑनलाइन दस्तावेज फाइल कर दिया है। शेष तीन निकायों में वार्डों का गठन नहीं होने के कारण इस बार प्रतिभाग नहीं कर रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम मार्च में निकायों की जांच स्वच्छता रैकिंग तैयार करेगी, जिसमें अव्वल आने की तैयारी हो रही है। - संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed