फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Board of Secondary Education has announced the date of application for board exams

Jaunpur News: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने घोषित की बोर्ड परीक्षा के आवेदन की तिथि

Mon, 21 Jul 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Board of Secondary Education has announced the date of application for board exams
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा आवेदन के लिए तिथि घोषित कर दी है। संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों के आवेदन परिषद के वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना है। सभी छात्र-छात्राओं का परीक्षा शुल्क 10 अगस्त तक कोषागार में जमा करना है।
विज्ञापन

डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा आवेदन के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। सभी संस्था के प्रधानाचार्य छात्र/छात्राओं का कक्षा 10 एवं 12 में 5 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। छात्र/छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में 10 अगस्त तक जमा किया जाएगा। संस्थान के प्रधान कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर 16 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड करेंगे। 10 अगस्त के बाद प्रति छात्र 100 विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा किया जाएगा। विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर ऑनलाइन 20 अगस्त तक अपलोड किया जाएगा। वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र/छात्राओं के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान उनके विवरणों (नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि) को 21 से 31 अगस्त तक चेक किया जाएगा। इस अवधि में वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

संशोधन और अपडेट 10 सितंबर तक होगा-ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरणों में जांच के बाद यदि किसी प्रकार का संशोधन वांछित है तो उसे संस्था के प्रधान द्वारा फिर वेबसाइट पर संशोधित व अपडेट 10 सितंबर तक किया जाएगा। इस अवधि में किसी नवीन छात्र का विवरण अपलोड/स्वीकार नहीं किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली, कोषपत्र की एक प्रति 30 सिंतबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा किया जाएगा। ताकि उसकी प्रति क्षेत्रीय कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed