{"_id":"296907285bcc393d8f41709dcc8df90f","slug":"board-exam-magistrate-sector-posted-30-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 16 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 30 सेक्टर, छह जोनल और पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
सोमवार को जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने टीडी कालेज परिसर में आयोजित बैठक में सभी मजिस्ट्रेटों को सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए टिप्स दिए।
शासन के निर्देश पर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को मजिस्ट्रेट का अधिकार दे दिया गया है। उनका यह अधिकार परीक्षा केंद्र के भीतर ही सीमित होगा।
इस साल 19 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 23 मार्च को समाप्त होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा से संबंधित सभी तैयारी पूरी करने का दावा किया है।
विज्ञापन
हालांकि सोमवार तक 24 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र नहीं पहुंचा था। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी वीपी श्रीवास्तव ने सभी सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों के अलावा सभी 325 परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर उन्हें नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
दोपहर 12 बजे से दो बजे तक चली बैठक में डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र के भीतर की व्यवस्था केंद्र व्यवस्थापकों के जिम्मे होगी। किसी भी परीक्षा केंद्र के बाहर भीड़ नहीं जमा होगी।
इसकी निगरानी मजिस्ट्रेट और पुलिस के जवान करेंगे। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जवानों के अलावा एक-एक सब इंस्पेक्टर की तैनाती की जाएगी।
बैठक में सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, डीआईओएस गिरधारीलाल कोली, एडीएम गंगाराम गुप्ता, सीआरओ अरविंद कुमार पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिला मंत्री साहबलाल यादव आदि रहे।