{"_id":"59612a2d4f1c1bd3038b4575","slug":"blow-up-on-the-transformer-blast-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने पर फूटा गुस्स्ाा, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने पर फूटा गुस्स्ाा, जाम
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर बार- बार जलने के विरोध में बसुही नदी पुल पर जाम लगाते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधवाबाजार में लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर बार-बार फुंकने से परेशान ग्रामीणों ने बसुही नदी के पुल पर सुबह दस बजे जाम लगा दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार व सांसद प्रतिनिधि ने लोगों को समझाया तब जाम समाप्त हुआ। बंधवाबाजार में लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर से रामगढ़, बरांवा, गोगावल गांव के लोगों को सप्लाई दी जाती है। एक महीने में तीन बार जल चुका है।
ट्रांसफार्मर लगने के दो दिन भी नहीं चल पाया और फि र फुंक गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह दस बजे मछलीशहर जंघई मार्ग पर बसुही नदी पर जाम लगा दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने समझाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। 11 बजे तहसीलदार मछलीशहर अरविन्द कुमार व सांसद प्रतिनिधि मौके पर पहुंच कर लोगोें को समझाया। कहा कि ढाई सौ केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर पास हो गया है। जिसे दस दिन के अंदर लगवा दिया जाएगा। पुराने सौ केवीए से आज सप्लाई बहाल करा दी जाएगी। जिससे संतुष्ट ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया। जाम करने वालों में जगदीशपुर, तिलौरा, बरावा, रामगढ व गोगावल के लोग शामिल रहे।