फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bloody clash in dispute over water from pond, 35 injured

तालाब से पानी ले जाने के विवाद में खूनी संघर्ष, 35 घायल

Sun, 26 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash in dispute over water from pond, 35 injured
रामपुर। थाना क्षेत्र के अकरा गांव में तालाब से खेत में पानी ले जाने के विवाद को लेकर दो वर्गों में जमकर संघर्ष है। लाठी-डंडा, फावड़ा से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इसमें दोनों पक्षों से 35 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। इसमें हालत गंभीर होने पर दस लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकरा गांव में एक पक्ष की बस्ती के पास तालाब है। दूसरे पक्ष के लोग रविवार को इससे पानी निकालकर खेत तक ले जाने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुआ। कुछ ही देर बाद एक पक्ष से बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडा, फावड़ा आदि लेकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी लाठी-डंडे निकाल लिए। दोनों पक्षों में जमकर मारपी हुई। इसमें एक पक्ष के अशोक गौतम, समरनाथ गौतम, बचई गौतम, नन्हू गौतम, नंदू गौतम, श्रीनाथ गौतम सहित 20 लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अभय नारायण सिंह, शिवम सिंह, सत्यम सिंह, अभय सिंह, विशाल सिंह, अशोक सिंह, धीरज सिंह सहित 15 लोगों को चोट आई। सूचना पाकर रामपुर थाने से भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। विवाद शांत कराते हुए सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एक पक्ष से छह और दूसरे पक्ष से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ विजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसआई राम बालक ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बकरी चराने के विवाद में मारपीट, युवक का सिर फटा
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव में बकरी चराने के विवाद में रविवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक युवक का सिर फट गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। जमालापुर नई बस्ती निवासी रमई बकरी चराने मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव स्थित विजय शंकर मोदनवाल के घर के पास गए थे। आरोप है कि बकरी चरते-चरते विजय शंकर के एक पेड़ की पत्तियों को खाने लगी। विजय शंकर के पुत्र अजीत ने बकरी को भगाने के लिए उसकी ओर ईंट फेंका। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट मेें अजीत कुमार मोदनवाल का सिर फट गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed