फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP workers gave the message of integrity by taking out a Tiranga Yatra

Jaunpur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर दिया अखंडता का संदेश

Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP workers gave the message of integrity by taking out a Tiranga Yatra
खुटहन में तिरंगा यात्रा निकालते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व अन्य।  - फोटो : संवाद
जौनपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाल कर गांवों में भ्रमण किया। गांव-गांव पहुंच कर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
विज्ञापन


खुटहन :
खेल एवं शहरी विकास मंत्री गिरीश यादव के नेतृत्व में गभिरन बाजार के शिव मंदिर से पोटरियां मोड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति के नारों के साथ लगभग दो किमी तक तिरंगा यात्रा निकालकर क्षेत्र के लोगों में देश भक्ति का जज्बा पैदा किया। सभा के साथ यात्रा का समापन किया गया। राज्य मंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। यह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की आदर्श मिसाल है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज सदैव ऐसे ही आसमान में लहराता रहे। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, एडीओ पंचायत राम अवध, अजय यादव, विनय मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर :
मां कमला देवी इंटर काॅलेज जयपालपुर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, चेयरमैन कपिल मुनि, पूर्व विधायक डॉ. सुषमा पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, अजय शंकर दूबे, भाजपा महामंत्री सुशील मिश्रा, ब्लाॅक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू व श्रीप्रकाश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया। क्षेत्र के मुख्य मार्ग से होते हुए जंघई रोड पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा जनसभा में तब्दील हो गई। इस दौरान पूर्व सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों की कुर्बानियों से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। पूर्व विधायक डॉ. सुषमा पटेल व चेयरमैन कपिल मुनि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल के दौरान लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य युवाओं को अपने शहीदों के इतिहास के बारे में जानने और नमन कर प्रेरणा लेना है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, मनोज द्विवेदी, पुष्पा शुक्ला, महेंद्र विजय शुक्ला, नीरज द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र बिंद, सुनील सिंह, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंजाकला :
उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार को निकाली गई लगभग तीन किमी लंबी तिरंगा यात्रा ने क्षेत्रवासियों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। दो सौ से ज्यादा लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदेमातरम के गगनभेदी उद्घोष से करंजाकला मंडल को गुंजायमान कर दिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मीरगंज :
भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर कार्रवाई के समर्थन और सेना के अद्वितीय पराक्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से मीरगंज में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। बाइक तिरंगा यात्रा बंधवा बाजार से शुरू हुई और करियांव मीरगंज बाजार स्थित शहीद राजेश बिंद व रामदुलारे सिंह स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुई। भाजपा के मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को सफल बनाकर देश को गौरवान्वित किया है। भारतीय सेना का शौर्य देश के हर नागरिक के लिए गर्व की बात है। रास्ते भर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान राजेश सिंह, दिलीप सिंह, हनुमंत पांडेय, रमेश तिवारी, मेहीलाल गौतम आदि मौजूद रहे।


बक्शा :
मल्हनी विधानसभा के भाजपा के परशुरामपुर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र की अध्यक्षता और भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाघ सिंह चौहान, सतीश सिंह, लक्ष्मीशंकर उपाध्याय डब्लू, महेंद्र प्रताप चौहान, संदीप सिंह, कुंवर दिग्विजय सिंह, धर्मराज तिवारी, चंदन सिंह, सोनू, सतीश शर्मा, अवनीश मिश्रा, सिद्धांत यादव, उमेश गौड़, पवन गौतम, अवधेश तिवारी, सत्यम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed