फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP will make five lakh members by running a campaign

Jaunpur News: अभियान चलाकर भाजपा बनाएगी पांच लाख सदस्य

Sat, 24 Aug 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP will make five lakh members by running a campaign
जौनपुर। जिले के सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। मिस्ड कॉल नंबर लॉन्च कर सदस्यता अभियान से जुड़ी जानकारी दी। चौरसिया ने बताया कि एक सितंबर से प्रधानमंत्री मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में अभियान की शुरुआत होगा। लखनऊ से 2 व 3 सितंबर को प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान शुरू होगी। 4 और 5 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों और 6 व 7 सितंबर को मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान चलेगा। कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर सदस्य बनाएंगे। कार्यकर्ता 100 प्राथमिक सदस्य बनाएंगे, सक्रिय कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे। भाजपा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित की है। 2 सितंबर से 15 अक्तूबर तक अभियान चलाएगा। 16 से 31 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा हर छह साल में नए सिरे से सदस्य बनाती है। इस बार जिले में पिछली बार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। हर नेता को अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूती से खड़ा करना होगा। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि संगठन को कमजोर बूथों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए हर सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को जुटना होगा। एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी होगा। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि मंडलों की कार्यशाला 25, 26, 27 अगस्त को होगी। जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाओं का आयोजन 28 और 29 अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद 31 अगस्त को प्रदेश के सभी बूथों पर कार्यशाला होगी। इस मौके पर जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, कृपाशंकर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुनील तिवारी, धनंजय सिंह, सुधाकर उपाध्याय, सुरेंद्र सिंघानिया और शशि मौर्य आदि उपस्थित रहे। संचालन सुशील मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed