फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP supporters skipped mrigendra Singh

समर्थकों के साथ मृगेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ी 

Sat, 28 Jan 2017 01:29 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 28 Jan 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
सिंगरामऊ के राजा श्रीपाल सिंह के परिवार के मृगेंद्र सिंह शिव बाबा ने शुक्रवार को लखनऊ में समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराई। बदलापुर से शिव बाबा भाजपा से टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन


उनके  परिवार  का जनसंघ के समय से रिश्ता रहा। सिंगरामऊ के राजा कुंवर श्रीपाल सिंह  1952 में चांदा से विधायक हुए थे। 1957 में खुटहन से निर्दल विधायक निर्वाचित हुए थे। 1962 में रारी से जनसंघ से वह विधायक बने।
विज्ञापन


उनके पुत्र जयबाबा 1996 में खुटहन विधानसभा से भाजपा से चुनाव लड़े और तकरीबन 42 हजार मत पाए। पूरा परिवार भाजपा और जनसंघ के प्रति समर्पित रहा । शिव बाबा ने रालोद की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परिवार का जिले में अच्छा खासा  प्रभाव है। वैसे भी बदलापुर क्षेत्र में तकरीबन 35 से 40 हजार  क्षत्रिय मतदाता हैं। मृगेंद्र सिंह शिवबाबा को भाजपा के आला नेतृत्व ने चुनाव लड़ाने के लिए आश्वस्त किया था लेकिन ऐन वक्त पर शाहगंज से टिकट मांग रहे रमेश मिश्रा को बदलापुर से प्रत्याशी घोषित कर दिया।


इसका विरोध शिवबाबा ने किया लेकिन पार्टी ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। इसके बाद उन्होंने रालोद की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। चर्चा है कि रालोद उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed